रघुनाथपुर पुलिस ने लक्ष्मीपुर से 50 लीटर कच्चा स्प्रिट सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
मोतिहारी/तुरकौलिया। रघुनाथपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर लक्ष्मीपुर मे छापेमारी कर कच्चा स्प्रिट के साथ एक शराब कारोबारी को पकड़ा है। पकड़ा गया कारोबारी बालगंगा के नरेश साह के पुत्र संजीत साह है।
बताया जाता है कि रघुनाथपुर थाना के दरोगा अशोक कुमार शाही संध्या गश्ती मे पिपरिया के समीप थे। इसी दौरान गुप्त सुचना मिली कि एक बाइक से कारोबारी शराब लेकर तुरकौलिया की ओर जा रहा है। वरीय अधिकारी को सुचना देकर वे लक्ष्मीपुर के पास वाहन जाँच करने लगे। इसी दौरान पुलिस बल को देख एक व्यक्ति बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया।
बाइक के पीछे बोरा मे छिपाकर दो प्लास्टिक के बाल्टी मे कच्चा स्प्रिंट था। जो करीब 50 लीटर है। पकडे गए कारोबारी संजीत साह ने बताया कि शराब का सप्लायर शनिचरा टोला गोड़वा के शम्भू कुशवाहा है। जो इन्हे हमेशा शराब का आपूर्ति करता है। शम्भू व मोहम्मद सदाम ने उक्त शराब हरदिया लाकर दिया। जिसे वह तुरकौलिया बेचने ले जा रहा था। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताई की मामले मे एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसमे संजीत साह, शम्भू कुशवाहा व मोहम्मद सदाम नामजद है। उन्होंने बताई की पकडे गए कारोबारी संजीत को सोमवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

