गायघाट में बाइक दुर्घटना मे तीन युवक जख्मी,दो की हालत गंभीर
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के समीप कोल्ड स्टोरेज के सामने मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना मे तीन युवक जख़्मी हो गए। जिसमे दो की हालत गंभीर है। जख्मी युवक मे एक मछली व्यवसायी जयचंद्र साहनी है। जिसकी हालत गंभीर है। जो तुरकौलिया थाना के बड़हरवा के तपन साहनी का पुत्र है। जबकि बाइक सवार विशुनपुरा के रहने वाले बताये जाते है। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की मछली व्यवसायी जयचंद्र बाजार मे मछली बेचने लाया था। शाम मे वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मे अरेराज की ओर से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर मोतिहारी की ओर जा रहे थे। जो मछली व्यवसाई जयचंद्र को ठोकर मारकर बीच सड़क पर गिर गए। ग्रामीण तीनो जख्मी युवक को स्थानीय एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है।जिसमे दो की हालत गंभीर है।

