सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरूः दिलीप सिंह 

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भारत सरकार के डिजिटलाईजेशन स्कीम के तहत पैसों के लेन देन में तो आनलाईन प्रक्रिया अपनाई ही जा रही है। बैंक का लोड कम करने तथा अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए बैंक में जाकर परेशान न होना पडे, फलस्वरूप  जीवन प्रमाणन ऐप्प के द्वारा आन लाइन जीवन प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था कर दी गयी है।

इस एप्प को मोबाइल में इंस्टाल कर घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र दाखिल किया जा सकता है। भारतीय रेलवे भी अपने सेवानिवृत कर्मचारियों को यह प्रक्रिया अपनाने की सलाह दे रहा है। लोगों को एप्प डाउनलोड तथा जीवन प्रमाण पत्र के दाखिले का तरीका बताने के लिए मंडल के विभिन्न डिपो स्टेशनों पर शिविर लग रहा है।

समस्तीपुर मंडल के बापूधाम मोतिहारी समई कार्यालय में आज और कल यह शिविर लेखा विभाग के श्याम कुमार की अध्यक्षता में लगाया जा रहा है।  जिसमें दीपक कौशिक, रविंद्र कुमार सहित चार व्यक्ति काम कर रहे हैं।  रेलवे पेंशनर एसोशिएशन के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने भारतीय रेल के इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि इस शिविर से   अवकाश प्राप्त कर्मी काफी लाभान्वित हो रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page