भारत-नेपाल सीमा से 1,040 किलोग्राम उर्वरक एवं तीन मोटरसाइकिल जब्त, एक  गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से 1,040 किलोग्राम उर्वरक एवं तीन मोटरसाइकिल जब्त, एक  गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। एसएसबी 71वीं वाहिनी सीमा चौकी झंझरा के जवानों ने सोमवार की अहले सुबह तस्करी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाका लगाया। इस दौरान ग्राम बलुआ के समीप, भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 361/18 से लगभग 40 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे कुल 22 बोरी उर्वरक, 1,040 किलोग्राम बरामद किया गया। बरामद उर्वरक में 12 बोरी यूरिया एवं 10 बोरी डीएपी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव निवासी गोविंद कुमार उम्र 22 वर्ष पिता महेश राय के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब्त उर्वरक को ग्राम बलुआ से बरिया नेपाल की ओर तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

जब्त उर्वरक, तीनों मोटरसाइकिल एवं पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय, मोतिहारी को सुपुर्द किया जा रहा है। इस कार्रवाई से भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रति सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता,प्रतिबद्धता एवं तत्परता प्रदर्शित होती है।जानकारी एसएसबी के अधिकारियो ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page