घोड़ासहन में पकड़े गये पांचो विदेशी नेपाल जेल ब्रेक के बाद हुए थे फरार

घोड़ासहन में पकड़े गये पांचो विदेशी नेपाल जेल ब्रेक के बाद हुए थे फरार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कारवाई में बीते 20 सितम्बर को गिरफ्तार चार सूडानी व एक बोल्वियाई नागरिक नेपाल जेन जेड आंदोलन के दौरान नेपाल जेल से फरार हो घोड़ासहन थाना क्षेत्र के नेपाल से सटे अगरवा गांव होकर पटना भागने के फिराक में थे।इसका खुलासा पुलिस पूछताछ में हुई है।मिली जानकारी के अवुसार पकड़े सभी विदेशी नागरिक सोना तस्करी मामले में नेपाल के काठमांडू सेंट्रल जेल में करीब तीन साल से सजा काट रहे थे। इसी दौरान नेपाल में बीते 8 व 9 सितम्बर को हुए जेन जेड आंदोलन के दौरान काठमांडू सेंट्रल जेल ब्रेक के बाद उक्त सभी वहां से फरार हो गए थे। काठमांडू से किसी तरह जैसे तैसे भाग कर नेपाल के सीमावर्ती बारा जिला के सिमरौन गढ़ थाना क्षेत्र के खजानी गांव में पहुंचे थे खजानी में वे जेल में रहे एक पूर्व परिचित दिलीप के घर छुप कर रह रहे थे।जहां से दिलीप ने जितना क्षेत्र निवासी प्रदीप से संपर्क स्थापित कर सभी विदेशी नागरिकों को अपना भारतीय रिश्तेदार बताते हुए घोड़ासहन बस स्टैंड पहुंचाने को कहा। जिसके बाद प्रदीप ने 4 विदेशी नागरिको को स्कॉर्पियो से व शत्रुघ्न ने एक विदेशी नागरिक को बाइक से घोड़ासहन बस स्टैंड पहुंचाया था। जहां से वे सभी जय माता दी बस से पटना जाने वाले थे।इसी बीच एसएसबी व पुलिस ने गुप्त सूचना पर संयुक्त छापेमारी करते हुए पांचो विदेशी नागरिकों को घोड़ासहन बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।जिनकी तलाशी के दौरान इनके पास से 30460 भारतीय रुपये,5 एंड्रॉयड फोन,एक कीपैड मोबाइल, दो कुरान, उर्दू में लिखे नोट्स, एक घड़ी व एक ब्राजील के नोट बरामद किया गया।पुलिस ने गिरफ्तार चारो सूडान के नागरिकों मोहम्मद कमाल महगौब, मोहम्मद अहमद दफाल्ला शराफेल्दीन, उस्मान ऐयाबेद मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद तथा बोल्विया के नागरिक मिगुएल सोलोनो शावेज को पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page