दीपावली पर्व के अवसर पर मिठाई दुकानों की गई औचक जांच
मोतिहारी। अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना, अभिषेक कुमार एवं थानाध्यक्ष ढाका, राजरूप राय के द्वारा दीपावली पर्व के पूर्व ढाका बाजार अंतर्गत निम्न मिठाई दुकानो की औचक जांच की गई। इनमें दीपक केविन ढाका, गेलार्ड स्वीट्स ढाका, वैष्णो स्वीट्स ढाका के नाम शामिल हैं।
इस क्रम में उपरोक्त प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस एफएसएसएआई लाइसेंस, साफ सफाई एवं हाइजीन इत्यादि बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के दौरान उपरोक्त प्रतिष्ठान में मिठाइयों के निर्माण रखरखाव एवं साफ सफाई आदि बिंदुओं पर कमी पाए गए।
नतीजतन इस संदर्भ में स्पष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है। जांच के क्रम में प्रतिष्ठान संचालक को मिठाई निर्माण स्थलों की स्वच्छता, अच्छी गुणवत्ता की मिठाई बनाने व बेचने एवं उसके रख-रखाव तथा हाइजीन मेंटेन रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

