किराना दुकान में चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
हरसिद्धि। हरपुर राय स्थित एक किराना दुकान में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के सबैया गांव निवासी कैलाश ठाकुर के पुत्र मंटू कुमार 19 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सामान, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि किराना दुकान से सामान और रुपये चोरी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद सामान के संबंध में पूछताछ की गयी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
उसके पास से एक लोहा काटने वाला हैक्सा ब्लेड, एक पिलास और 3,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा डीबी सिग्नेचर कंपनी का दो पैकेट पान मसाला, प्रीमियम शॉट कंपनी का दो पैकेट लग्जरी च्यूइंग तंबाकू, डीबी एक्शन कंपनी का एक पैकेट प्रीमियम च्यूइंग तंबाकू और गोल्ड फ्लेक कंपनी की 12 पैकेट सिगरेट बरामद की गयी है।

