5 हजार के इनामी शराब कारोबारी बाली महतो गिरफ्तार

5 हजार के इनामी शराब कारोबारी बाली महतो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत वांछित तथा 5,000 रुपये के इनामी फरार शराब कारोबारी बाली महतो को जितना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव निवासी स्व. भुट्टा महतो के पुत्र बाली महतो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बाली महतो मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कई मामलों में वांछित था। उस पर जितना थाना कांड संख्या 07/25 में धारा 30(ए), कांड संख्या 163/25 में धारा 30(ए)/41(1) तथा कांड संख्या 226/26 में धारा 30(ए)/41 के तहत मामला दर्ज है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी दल में जितना थानाध्यक्ष पुअनि. सुधीर कुमार, पुअनि. शिवजी पासवान, सिपाही-520 रजनीकांत मंडल एवं थाना के चालक शामिल थे।

इस गिरफ्तारी की जानकारी जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page