पचपकड़ी में छापेमारी, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
मोतिहारी।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने एक बड़ी कारवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है।उक्त छापेमारी पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सपही गाँव में मोहम्मद हसनैन के घर पर की गई। इस सफल अभियान के दौरान, पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्रियाँ बरामद की है।डीएसपी सिकरहना उदयशंकर ने बताया कि छापेमारी के दौरान, पुलिस ने शेख वहीदुल हक के पुत्र मोहम्मद हसनैन के पास से दो डबल बैरल बंदूकें जब्त की है। जिनमें से एक पर ‘मेड इन इटली’ लिखा हुआ था। इन बंदूकों के अलावा, पुलिस ने 36 जिंदा गोलियां भी बरामद किया है, जिन पर ‘हाई वेलोसिटी 70 एमएम सुपर मैगना मेड इन इंडिया’ अंकित है।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने हसनैन के पास से बिना लाइसेंस के पाँच बंदूक,तीन चिड़िया मारने वाली बंदूकें,बड़ी संख्या में छर्रे और एक टेलिस्कोप भी बरामद किए है।
जो यह संकेत देता है कि वह अवैध रूप से हथियारों का कारोबार कर रहा था। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद हसनैन का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। ये सभी बरामद हथियार और सामान जब्त कर लिए अग्रतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।छापेमारी अभियान में पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी और थाने के सशस्त्र बल शामिल थे।

