पीपराकोठी में पिकअप पर लदी शराब की बड़ी खेप बरामद

पीपराकोठी में पिकअप पर लदी शराब की बड़ी खेप बरामद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पीपरा कोठी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने महामदा गांव के वार्ड नंबर 6 श्मशान घाट के समीप एक पिकअप पर लदे शराब की एक बड़ी खेप बरामद किया है।थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महमदा गांव स्थित श्मशान के समीप शराब की खेप उतारी जा रही है।

सूचना के आलोक में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से पिकअप पर लदी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।हालांकि, इस दौरान चालक भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस कारवाई में 01 पिकअप नंबर BR05GB3700 पर 59 पेटी में कुल 1554 बोतल शराब कुल मात्रा 526 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख आंकी गई है।

थानाध्यक्ष बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक की पहचान कर ली है। जिसके विरूद्ध छापेमारी जारी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष पिपरा कोठी धनंजय कुमार,एसआई मनीष कुमार, शशि भूषण कुमार पिपरा कोठी थाना की सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page