हरपुर राय गांव में कचरा भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
-बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता टीम को किया रवाना
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत अंतर्गत कचरा अवशिष्ट प्रबंधन यूनिट का शुभारंभ गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार राय एवं मुखिया राजकुमार राम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर मुखिया राजकुमार राम ने आए हुए पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया
मौके पर बीडीओ श्री राय ने कहा कि स्वच्छता रखना बहुत बड़ा काम है। सबसे पहले महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर अपना मत देश को दिया था। स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं मुखिया राजकुमार राम ने बताया कि आज से पंचायत में स्वच्छता कर्मियों द्वारा सुचारू रूप से कचरा का उठाव किया जाएगा, जिससे पंचायत स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण से युक्त रहेगा।
स्वच्छता पर्यवेक्षक सोनू कुमार ने कचरा भवन की बारीकियों से जानकारी दी। मौके पर बीडीओ अजय कुमार राय, मुखिया राजकुमार राम, समिति सदस्य सुरेश दास, पंचायत सचिव लाल बाबू शाह, विकास मित्र जय राम राम, कार्यपालक सहायक सईद आलम, उप मुखिया शेषबंधु कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य राकेश गुप्ता, राहुल तिवारी, प्रदीप शाह, सुरेश प्रसाद, उमेश यादव, जितेंद्र कुशवाहा, अनवर हुसैन, राजू दास, कृष्ण सिंह, राजन राम, छोटेलाल राम सहित पंचायत के सभी स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।

