जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला में उमड़ा किसानों का सैलाब, हजारों की संख्या में किसानों ने लिया भाग

जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला में उमड़ा किसानों का सैलाब, हजारों की संख्या में किसानों ने लिया भाग
Facebook WhatsApp

-किसान नये तकनीक से निर्मित कृषि यंत्रों का उपयोग करेंः विधायक 

मोतिहारी। कृषि विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आज जिला कृषि अभियंत्रण कार्यालय, पूर्वी चंपारण द्वारा जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन  विधायक,  प्रमोद कुमार, लाल बाबू गुप्ता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का आयोजन उपनिदेशक, कृषि अभियंत्रण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए  विधायक, प्रमोद कुमार एवं   लाल बाबू गुप्ता ने किसानों से आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने से खेती की लागत एवं श्रम में कमी आएगी तथा कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में सहायता मिलेगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

मेला में विभिन्न कृषि यंत्र निर्माताओं एवं विक्रेताओं द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें रोटावेटर, सुपर सीडर, जीरो टिलेज मशीन, सीड ड्रिल, रीपर, थ्रेसर, पावर टिलर, स्ट्रॉ रीपर एवं अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। मेला के दौरान किसानों को कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं योजना की पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही कृषि यंत्रों के उपयोग, रखरखाव तथा फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर भी किसानों को जागरूक किया गया। उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण,  ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग समय की मांग है। कृषि यंत्रीकरण से खेती में समय एवं श्रम की बचत के साथ-साथ उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि संभव है।

किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।  कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी,सभी जिला ,अनुमंडल , प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी कृषि कर्मी, कृषि यंत्र निर्माता एवं विक्रेता तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page