बिहार में सरकार बनी तो महिलाओ को 2500 पेंशन,पिछड़ो को ठेकेदारी में 50 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण: प्रियंका गांधी

बिहार में सरकार बनी तो महिलाओ को 2500 पेंशन,पिछड़ो को ठेकेदारी में 50 प्रतिशत मिलेगा आरक्षण: प्रियंका गांधी
Facebook WhatsApp


-बापू की कर्मभूमि से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का हुंकार

  • महागठबंधन उम्मीदवारों को जिताने की अपील मोतिहारी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित बिहार में डबल इंजन की सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। भाई राहुल गांधी को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि वे सत्ता के लिए लड़ाई नहीं लड़ रहे है, वे तो संविधान और आपके अधिकारो को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। आज देश की जमीन एक रूपये में गिरवी रखी जा रही है। अड़ानी, अम्बानी जैसे उद्योगपतियों के लिए सरकार काम कर रही है। वोट चोर ने आपकी रोजगार, जमीन, नौकरी सहित अन्य सुविधाओं की चोरी कर ली है। बिहार में चुनाव होना है, तो डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को दस हजार रूपये देने लगी। इनकी सरकार बीस साल से बिहार में सत्ता पर काबिज है, इसके पहले उन्होने ऐसा क्ूयों नहीं किया। अब लोगों को पैसा देकर वोट की कीमत लगा रहे है। ये बातें महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार यात्रा रैली के दौरान कही। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि बीस वर्षों से आप सभी जिन संघर्षों से जूझ रहे हैं, उससे निकलने का समय आ गया है, बदलाव का वक्त है। अपने ओर अपने बच्चो के भविष्य की चिंता करते हुए बिहार में भाजपा और नीतीश की सरकार को बदल कर बेहतर कार्य करने वाली महागठबंधन की सरकार बनाएं। अबतक ं धर्म के नाम पर झांसे देकर ये लोग सत्ता पर काबित होते रहे है। सरकार बिहारियों को धोखा दिया है। समूचे देश में बिहार के लोग मजदूरी करते मिल जायेंगे, बीस वर्षो में इन्होने बिहारियों के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे में जरूरत है कि बिहार के बच्चे बिहार में अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिले। अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। यह तभी संभव है, जब आप सरकार को बदल कर महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। प्रियंका गांधी ने बताया कि यूपी मे देख लिजिए। वहां बीजेपी की सरकार है। लेकिन युवाओं को कोर्स की मुताबिक तीन साल में डिग्री नहीं मिल रही। डिग्री मिलती है तो नौकरी नहीं, नौकरी के लिए परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद नियुक्त नहीं हो रही है। वहीं कांग्रेस शासित राज्यो में सरकार ने शिक्षा का माहौल तैयार कर दिया है। बीमार लोगों के इलाज के लिए सरकार 25 लाख रुपए तक का खर्च देती है। महिलाओं को भी रोजगार और आरक्षण का अवसर मिला है। बिहार में अगर हमारी सरकार बनती है तो अंग्रेजी बेस्ड सरकारी स्कूल बनाए जाएंगे। युवाओं को रोजगार की व्यवस्था भी बिहार में बनेगी, ताकि पलायन बंद हो सके।
    -चीनी मिल एवं अन्य फैक्ट्रियों का जाल बिछाया जायेगा
    हमारा वादा है कि पूर्व की तरह चीनी मिल और फैक्ट्रियों का बिहार में जाल बिछाया जाएगा, ताकि अन्य राज्यों के फैक्ट्रियों में रोजगार के लिए युवाओं को जाना नहीं पड़ेगा। कांग्रेस शासित राज्यो की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। ठेकेदारी में पिछड़ी जातियों को पचास प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। नौकरी में भी यह आरक्षण लागू किया जाएगा। बापू की धरती पर आकर सौभाग्यशाली समझ रही हूं। यहां के पूर्वजो की कुर्बानी, मेरे परिवार की कुर्बानी को देश के लोग भूले नहीं है, इसी का परिणाम है कि मोदी सरकार आज दुसरे दलो के दम पर सत्ता में है। उन्होने महिलाओं को बहना के नाम से पुकारते हुए कहा कि इस बार आप झांसा में नहीं आयेंगी तो आने वाला समय आपसबो के लिए काफी अच्छा होगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद, राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद पप्पू यादव, रामजनत सिन्हा, कन्हैया कुमार, सीडब्लूसी मेंबर अजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, पश्चिम चंपारण जिलाध्यक्ष भारत भूषण दूबे, सहित कई प्रदेश व जिला स्तरीय कांग्रेस नेता मौजूद थे।
  • प्रियंका गांधी का बिहारवासियों के लिए की कई घोषणाओं का अंश,
    -महिलाओं को प्रतिमहा 2500 सौ रूपये
    -200 यूनिट मुफ्त बिजली
    -25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
  • 8-12 वीं तक के छात्रों को फ्री टैबलेट, कंप्यूटर
    -विधवा, दिव्यांगजन, वृद्ध पेंशन 1500 से 2500 तक
    -भूमिहीनों को मकान के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन
    -गरीबो को उद्योग के लिए 2 लाख तक की सहायता
    -रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख करोड का बिहार बनाओ स्टार्टअप फंड
  • मनरेगा मजदूरो की मजदूरी में दोगुनी वृद्धि
  • एमएसपी पर फसल खरीदी, आधुनिक कृषि मंडी, कोल्ड स्टोरेज की स्थापना
    -पेपर लीक से मुक्ति के लिए हर वर्ष जारी होगा जॉब कैलेंडर
    -अनुमंडल वार आवासीय अंग्रेजी मॉडल विद्यालयो की स्थापना
  • अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम होगा लागू
  • निजी शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण लागू होगा
  • आरक्षण की सीमा में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री ने मोतिहारी वासियो के वायदे को नहीं किए पूरा: डाॅ. अखिलेश सिंह
मोतिहारी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी बापू की इस कर्मभूमि को सैल्यूट करने आई है, प्रणाम करने आई है, इस देश में चंपारण के भूमि की महत्व को सब लोग समझते हैं, इसलिए कांग्रेस कर्मियों के लिए इस धरती का विशेष महत्व है। बापू की इस भूमि पर हम लोग प्रियंकाजी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करते हैं। वहीं कहा कि बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है। बिहार हर मानकों पर पहले भी बीमार स्टेट था और अभी लगातार 28 बड़े राज्यों में सबसे निचले पायदान पर खड़ा है,चाहे स्वस्थ हो, इंडस्ट्रियलिज्म हो, शिक्षा की बात की जाये, हम 28 वे स्थान पर हैं। इसी धरती पर 2015 में प्रधानमंत्री मोदी आए थे, प्रधानमंत्री बनने के पहले उन्होंने कहा था कि मोतिहारी में बंद पड़ी चीनी मिल को खोला जायेगा। अगली बार जब आऊंगा तो मिल से धुंआ निकलेगा और इसी चीनी मिल के चीनी से आप सभी लोग के साथ बैठकर पिउंगा। पीएम के वायदे के 10-11 साल हो गए, लेकिन चीनी मिल नहीं खुला। कांग्रेस के हुकूमत में पहली पंचवर्षीय योजना, दूसरी पंचवर्षीय योजना में बिहार में चीनी का उत्पादन 27 प्रतिशत था। वही डबल इंजन के सरकार में 2 प्रतिशत से नीचे चला गया है। भारतीय जनता पार्टी के इलेक्शन प्रबंधक धर्मेंद्र प्रधान बनाए गए हैं। लेकिन बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती हैं कि असली प्रबंधक, मुख्य चुनाव आयुक्त है। राहुल गांधी ने इस बार जब वोट की चोरी पकड़ी तो वे बिहार में चोरी रोकने के लिए 15 दिनो तक आंदोलन चलाये। उन्होने जिले की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उनके आंदोलन में जिस तरह का साथ दिया, वह ऐतिहासिक साबित हुआ।
समाजिक न्याय की लड़ाई में राहुल गांधी का सहयोग जरूरी: राजेश राम
मोतिहारी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव दो महीना के अंदर संपन्न होगा। बीजेपी की साजिश को जिस तरह से राहुल गांधी ने खोज किया आज हम कह सकते हैं कि बिहार में वोट चोरी करने का प्रयास किया गया था। इसके तहत 65 लाख 64 हजार लोगों को वोट की चोरी की गई। लेकिन सामाजिक न्याय की लड़ाई राहुल गांधी जिस तरह से कर रहे है, इसी का परिणाम है कि आज सामाजिक न्याय के साथ-साथ पिछले पंक्ति के लोग उनके हाथ में सत्ता सौंपने के लिए संकल्पित हैं। उनकी इसी सोंच का उदाहरण मै हूं, उन्होने हमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर सामाजिक न्याय को बल दिया है। उन्होने अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों सहित समाजिक रूप से उपेक्षित को महागठबंधन को जिताने की अपील की।
कांग्रेस सत्ता में आई तो खोलेंगे मोतिहारी चीनी मिल: पप्पू यादव’
मोतिहारी। गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार यात्रा को संबोधित करते पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी भारत के 140 करोड़ लोगों की आवाज हैं। वह गरीबों की उम्मीद, ऊर्जा का स्रोत और खुशियों की ताकत हैं। पप्पू यादव ने प्रियंका गांधी को नफरत के खिलाफ आंधी बताते हुए कहा कि वह न थकती हैं, न डरती हैं और न झुकती हैं।
राहुल गांधी की यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश में शायद ही किसी नेता ने इतनी लंबी यात्राएं की हों। उनकी यात्रा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए थीं। मोदी जी इस धरती पर तीन बार आए, लेकिन चीनी मिलों से जुड़े वादों को पूरा नहीं किया। तीन हत्याओं के बाद चीनी मिल की जमीन बेंच दी गईं। कांग्रेस के शासनकाल में डालमिया नगर, सिल्क मिल, बंदूक फैक्ट्री, दरभंगा पेपर मिल और चीनी मिलें खुली। बिहार अब सब बंद है। अगर कांग्रेस की सरकार लौटी तो फिर से बिहार को औद्योगिक राज्य बनाया जाएगा और मोतिहारी सहित अन्य जगहो पर भी नई चीनी मिलें खोली जाएंगी। कार्यक्रम में ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह, अंकुश कुमार सिंह, मोख्तार प्रसाद गुप्ता, छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़, धीरज सिंह, रौनक त्यागी, मनीभूषण राय, दीपक कुमार, बिट्टू दुबे, नूरैन आलम आदि थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page