पुलिसिया कार्रवाई में विभिन्न मामलों में शामिल तीन लोग गिरफ्तार
सुगौली। पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारों में ट्रायल नंबर 178/26 के वारंटी शाहिक मियां उर्फ सादिक मियां भटहां कचहरी टोला निवासी वकील मियां का पुत्र शामिल है। इसके अतिरिक्त थाना कांड संख्या 323/17 के प्राथमिक अभियुक्त मनोज कुमार परशुरामपुर गांव निवासी राजवल्ली महतो के पुत्र, कांड संख्या 543/26 के प्राथमिक अभियुक्त सुजल कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
वह कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरावगंज नायक टोला निवासी साजन यादव का पुत्र है। तीनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

