मोतिहारी पुलिस ने साईं मंदिर और आनंद धाम मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,चार गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने साईं मंदिर और आनंद धाम मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,चार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने साई मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर लिया है,साथ ही पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है,जो नेपाल, यूपी समेत कई जगहों पर मंदिरों को निशाना बना रहे थे।

पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में आदापुर के श्यामपुर बाजार निवासी दिनेश कुमार, घोड़ासहन के छोटका बंगरी निवासी बब्लू कुमार, लखौरा के इनरवा फुलवार निवासी श्याम सुंदर कुमार और आदापुर के गम्हरिया खुर्द निवासी सुभाष महतो शामिल है।

बदमाशों के पास से चोरी गई साईं मंदिर से छतरी के अलावा 300 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बेलबनवा के आनंद धाम मंदिर और मिस्कॉट के साईं मंदिर में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसकी जानकारी देते सदर 1 डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि गिरोह में शामिल बदमाशों ने यूपी के गाजीपुर व बलिया जिले सहित नेपाल के भी मंदिरों में चोरी की थी।

उल्लेखनीय है,कि बीते आठ जून को नगर थाना क्षेत्र के आनंद धाम मंदिर से मुकुट और छतरी चोरी हुई थी। जबकि, 20 अक्टूबर को मिस्कॉट स्थित साईं मंदिर से भी मुकुट व छतरी की चोरी कर ली गई थी। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने चोरी के मुकुट को गलाकर उससे मिली रकम से चांदी के जेवर खरीदने की बात बताई है।

उनकी निशानदेही पर 300 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए। इसके अलावा चोरी गया मंदिर का छतरी भी पुलिस ने बरामद किया है। छापेमारी में सदर-01 एसडीपीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष राजीव रंजन, दारोगा केवी हनुमंत, प्रमोद कुमार,आसूचना इकाई के पदाधिकारीगण व नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page