गढ़ देवी मंदिर से चोरी गयी 11 पिंड को पुलिस ने किया बरामद
-पुलिस दबिश के बाद चोरों ने मंदिर परिसर मे फेंका चोरी किये सामान
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पुरवारी टोला स्थित प्रसिद्ध गढ़ देवी मंदिर से दो दिन पूर्व चोरी हुआ पीतल का पिंड (मुकुट) पुलिस दबिश के बाद चोरों ने एक थैली मे बांधकर मंदिर परिसर के पास फेंक दिया है। पिंड के मंदिर के पास पड़े होने की सूचना मिलते ही तुरकौलिया पुलिस उक्त स्थल पर पहुँची। पुलिस ने पिंड को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दिया है।
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की घटना किसने की थी और पिंड वापस किसने फेका है। मालूम हो कि 2 फरवरी की रात मे अज्ञात चोरों ने गढ़ देवी मंदिर से पीतल का 11 पिंड सहित दानपेटी तोड़कर रुपया चुराया था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार एफएसएल व डॉग स्क्वाड टीम के साथ पहुंच चोरी की घटना का गहन छानबीन किया था। अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार को चोरी गयी सामान बरामद करने व चोर को पकड़ने का सख्त निर्देश दिया था। घटना स्थल पर पहुँच जांच शुरू किया था।
पुलिस ने बैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया था। पुलिस की लगातार दबिश और संभावित गिरफ्तारी के डर से चोरो ने चोरी का सामान मंदिर के आसपास ही छोड़ दिया। पुलिस इस मामले गहन छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि सभी पीतल के मुकुट को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

