छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के घर पर फायरिंग,चार गिरफ्तार

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के घर पर फायरिंग,चार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गांधीनगर रमना व ज्ञानबाबू चौक पर हुई फायरिंग मामले का खुलासा कर दिया है। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने 2 व 4 फरवरी को पीड़ित के घर व दुकान पर फायरिंग की थी।

पुलिस ने मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं 13 खोखा, एक पिलेट, एक कार व एक अपाचे बाइक भी बरामद किया है। हालांकि, घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी अब तक नही हो सकी है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि हथियार के बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार बदमाशों में गांधीनगर रमना निवासी शुभम मिश्रा, विशाल कुमार, गणेश कुमार व यश कुमार है। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि युवती 9 वीं कक्षा की छात्रा है। पिछले डेढ़ वर्षों से शुभम मिश्रा युवती से छेड़छाड़ व परेशान करता था। परिजनों ने इसका विरोध भी किया। 2 फरवरी को जब शुभम मिश्रा अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के घर पर जाकर फायरिंग की, तब मामला थाना पहुंचा। इसको लेकर युवती के भाई ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में छह लोग घटनास्थल पर दिखाई पड़े। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।अन्य बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page