सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक के घर छापेमारी,भागने मे रहा सफल

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक के घर छापेमारी,भागने मे रहा सफल
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के पनापुर पंचायत के मंशी बाजार एक युवक का सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते फोटो वायरल होने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी रिषभ कुमार के नेतृत्व मे पुलिस ने उसके घर छापेमारी की, लेकिन पुलिस गाड़ी देख वह घर से भागने मे सफल रहा।

फरार आरोपित की पहचान मंशी बाजार के सुरेन्द्र पासवान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। मामले मे प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रिषभ कुमार ने स्वलिखित बयान पर एफआईआर दर्ज किया है। बताया जाता है कि विशाल सोशल मिडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर आम लोगों मे भय का माहौल पैदा करने का कोशिश कर रहा था।

जिसका फोटो वायरल हो गया। वायरल फोटो प्रशिक्षु डीएसपी को मिलने के बाद स्थानीय चौकीदारों से सत्यापन कराने और इसकी पुष्टि होने के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापेमारी किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर करवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page