पुलिस मित्र के नाम पर फर्जीवाड़ा गैंग का एक अभियुक्त मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार,तीन पर इनाम घोषित
– मामले में अबतक दो की हुई गिरफ्तारी
मोतिहारी। पुलिस ने पुलिस मित्र के फर्जी बहाली मामले में एक अभियुक्त को मुजफ्फपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नीरज कुमार वर्मा उर्फ अमित कुमार मुजफ्फरपुर के भारत माता गली का निवासी है, जिसे पुलिस ने उसके लोकेशन के आधार पर उठाया है।
इससे पहले पुलिस ने संगठन के कथित प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी चिरैया से की है। इस मामले में कोटवा थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 03. फरवरी 26 को दर्ज किया गया था। आवेदक रवि यादव कोईरगावा, कोटवा के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस मित्र के नाम पर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों के विरुद्ध नकद राशि के इनाम की घोषणा की है। इनमें आशोक सम्राट सैदपुर वैशाली पर 15 हजार, राजेश कुमार उर्फ जितेंद्र शहबाजपुर बिहटा पटना और धर्मेंद्र कुंअर सतूआजपुर समस्तीपुर पर 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि गैंग का मास्टर माइंड अशोक के विरुद्ध बड़ी राशि इनाम की राशि घोषित की गई है।

वही पीड़ित कोइरगांवा के रवि ने धर्मेंद्र कुंअर को कोटवा एसबीआई के अपने खाते से पैसा ट्रांसफर किया था। इधर डीएसपी सदर-2 के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम एसबीआई के शाखा में जांच पड़ताल की और कई अहम जानकारी जुटाई
– मुंबई में बने आइकार्ड युवकों को पहनाया गया
पुलिस मित्र में भर्ती किए गए युवकों को फर्जीवाडा गैंग ने बकायदा थानों में ही आई कार्ड पहनाया। बताया गया है कि वह आईडी कार्ड मुंबई में बने है। जाहिर है पुलिस इस गैंग के कनेक्शन को मुंबई में खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि इस फर्जीवाड़े के सिंडिकेट का मुंबई कनेक्शन भी शीघ्र खुलेगा।

