बैंकर्स उद्यमियो को शीघ्र उपलब्ध कराएं ऋण: डीएम

बैंकर्स उद्यमियो को शीघ्र उपलब्ध कराएं ऋण: डीएम
Facebook WhatsApp


-176.15 लाख  का ऋण स्वीकृत, 12 लाभार्थियों को 139.41 लाख रुपए की ऋण  
मोतिहारी।  समाहरणालय स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यम स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान की समीक्षा सहित ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें    महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र  के एलडीएम सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 जिलाधिकारी ने  पीएमईजीपी, पीएमएफएमई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रगति की समीक्षा की।  उन्होने  बैंक अधिकारियों को अविलंब  लक्ष्य पूरा  करने का निर्देश दिया।  तत्पश्चात  सभी उद्यमियों से वार्ता की।   सभी बैंकर्स को निर्देश दिया  कि जिले में जो भी लोग उद्यम स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं  उन्हें चिन्हित कर पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के तहत आवेदन करा कर तरुंत ऋण भुगतान करें।  

जिले के कुछ उद्यमियों की सफलता का अनुभव भी सभी बैंकर्स एवं उद्यमियों के साथ साझा किया किया।  ऋण वितरण शिविर में कल 46 लाभार्थियों का कुल 176.15 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत एवं 12 लाभार्थियों को कुल 139.41 लाख रुपए की ऋण राशि का वितरण किया गया। लाभार्थियों को जिला पदाधिकारी के द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page