फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान को सफल बनाएं: डीएम
मोतिहारी। जिले में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में डीपीएम पिरामल, सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि आयोजित मेगा कैंप के माध्यम से लगभग 30 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराये। वहीं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाले एमडीए अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाये। जाए।

