ट्रेन की पैंट्री कार का वेंडर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

ट्रेन की पैंट्री कार का वेंडर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

 
सुगौली। मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार के वेंडर को आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष वीके झा ने बताया कि हावड़ा-सुगौली के रास्ते रक्सौल जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस के पैंट्री कार में शराब ले जाने की सूचना मिली। नतीजतन आरपीएफ की टीम ने रामगढ़वा स्टेशन पर ट्रेन के पैंट्री कार की जांच की। जांच में पैंट्री कार के वेंडर के पास एक बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पकड़ाया गया वेंडर पश्चिम बंगाल राज्य के वर्दमान जिले का आशीष दास है।    

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page