शराब कारोबारी के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद  

शराब कारोबारी के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद  
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर  घर के तहखाने से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी, प्रकाश के घर शराब छुपाकर रखा गया है,  नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया तत्पश्चात त्वरित छापेमारी की गई। जब पुलिस  प्रकाश चैधरी के घर पहुंची, तो शुरुआती तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बावजूद इसके  गहन जांच के दौरान कमरे के अंदर बने एक तहखाने का पता चला। तहखाने की तलाशी जब ली गई तो पुलिस के होश फाख्ता हो गये। तहखाने से  शराब की कई बोतलें बरामद हुईं। इस बीच कारोबारी प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page