18 होंठ तालु कटे बच्चे सर्जरी के लिए भेजे गए डंकन हॉस्पिटल
- रक्सौल में 16 से 21 नवंबर तक कैंप के माध्यम से होगी नि:शुल्क सर्जरी
-शल्य चिकित्सा के दौरान अभिभावकों के लिए भोजन व रहने की मिलेगी सुविधा
मोतिहारी। सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने होंठ तालु कटे बच्चों की सर्जरी हेतु सुबह 9 बजे एम्बुलेंस से जिले के 18 होंठ तालु कटे बच्चों को डंकन हॉस्पिटल रक्सौल रवाना किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए कहा की 16 से 21 नवंबर तक कैंप का होगा आयोजन स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के सहयोग से किया गया है। पूर्व में भी जिले के कई बच्चों का ईलाज हुआ है, जो सफल रहा है। उन्होंने बताया की डंकन अस्पताल में शल्य चिकित्सा के साथ ही अभिभावकों के लिए भोजन व रहने की भी सुविधा मिलेगी।
मौके पर जिला आरबीएसके डीसी डॉ. शशि मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा की इन बच्चों के साथ एक आयुष चिकित्सक एवं फार्मशीस्ट को भेजा गया है, जो अस्पताल प्रबंधन से समन्वय कर सर्जरी सुनिश्चित करेंगे। डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम गरीव परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है।आर.बी. एस. के. डी.सी डॉ शशि मिश्रा ने बताया कि मार्च 2025 में आयोजित कैंप में होठ एवं तालु की सर्जरी हेतु आयोजित डंकन अस्पाल रक्सौल में आयोजित कैंप में जिले के 40 बच्चों की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई थीं। वहीं डंकन अस्पताल के लाइजनिंग आफिसर समीर दिग्गल ने बताया की बच्चों एवं सर्जरी हेतु आए बच्चों व अभिभावक का रहना खाना सर्जरी निःशुल्क होगी।

