एमजीसीयू के संस्कृत विभाग की दो छात्रा छात्रवृति के लिए चयनित

एमजीसीयू के संस्कृत विभाग की दो छात्रा छात्रवृति के लिए चयनित
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की स्नातकोत्तर की छात्रा श्वेता कुमारी तथा सृष्टि भारद्वाज का चयन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने दोनो छात्रो के प्रति शुभकामना प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह ने दोनों छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि यह छात्रवृत्ति न केवल उक्त दोनों छात्राओं के लिए उत्साह व प्रेरणा का विषय है बल्कि इससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे, वे भी भविष्य में इस तरह की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करेंगे, इसलिए यह छात्रवृत्ति संस्कृत के समस्त छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ श्याम कुमार झा ने भी दोनों छात्राओं के प्रति अपनी शुभकामना प्रकट करते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का विषय है। संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ बबलू पाल ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की। संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ विश्वजीत बर्मन ने भी छात्रवृत्ति हेतु चयनित दोनों छात्राओं को शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page