नकली हार्पिक बेचने वाले सिंडिकेट का खुलासा, भारी मात्रा में प्रोडक्ट जब्त
मोतिहारी। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर हार्पिक कंपनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली हार्पिक प्रोडक्ट बनाने और बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली हार्पिक बरामद किया गया है।
यह छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार स्थित गौरव कॉस्मेटिक श्रृंगार दुकान में की गई।नगर थाना थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेनरी बाजार और बलुआ इलाके में नकली टायलेट क्लीनर हार्पिक की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों को साथ लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर प्रोडक्ट को बरामद किया गया।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में नकली हार्पिक ब्रांड बरामद किया गया है। पुलिस इस बड़े सिंडिकेट के शामिल अन्य लोगों को चिन्हित कर छापेमारी में जुटी है। वही बलुआ में भी एक दुकान में नकली हार्पिक बेंचने की पुष्टि के बाद छापेमारी कर प्रोडक्ट को जब्त किया गया है। इसके साथ इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

