आरएसएस के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

आरएसएस के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। प्रखंड  अंतर्गत राजापुर मनोरा उच्च विद्यालय में नवयुवक कांवरिया संघ की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर आरएसएस के प्रान्त सह संघचालक प्रो. राज किशोर सिंह, विश्व हिन्दू परिषद् चकिया जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, प्रचारक शिवम् सोनू, सत्यनारायण यादव, राकेश सिंह एवं रामेश्वर पासवान ने किया।

अतिथि के रूप में पधारे आरएसएस अधिकारियों का स्वागत  सुन्दरकाण्ड पुस्तक भेंट कर किया गया।   मुख्य वक्ता प्रो. राज किशोर सिंह ने आरएसएस के स्थापना का मूल उदेश्य पर प्रकाश डाला।  विहिप जिलाध्यक्ष उमेश सिंह ने हिन्दू धर्म को सर्वश्रेष्ठ धर्म बताते हुए नये पीढ़ी के युवाओं को भारत के पुरातन संस्कार और संस्कृति को अपनाने और अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page