असामाजिक तत्वों ने खेतों में लगे सब्जी के फसल को किया बर्बाद , पीड़ित किसानो ने थाने में दिये आवेदन

असामाजिक तत्वों ने खेतों में लगे सब्जी के फसल को किया बर्बाद , पीड़ित किसानो ने थाने में दिये आवेदन
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के कररिया बैरागी टोला वार्ड नंबर – 5 एवं मर्दहटिया बाजार के समीप किसानों के खेतों में लगाई गई फूल गोभी, बंद गोभी एवं बैगन के लगे फसल को असमाजिक तत्वों ने खेतों में ही काट-काट कर गिरा दिया है। इस तरह की घटना को लेकर किसान काफी आहत है, जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना से किसानों को कई हजार का नुकसान हुआ है।

चार किसानों के एक एकड़ में लगे खेतों के सब्जी के फसल को बर्बाद किया गया है। पीड़ित किसान बैरागी टोला निवासी हीरालाल प्रसाद , सोना लाल प्रसाद ,सुबोध कुमार, हीरा महतो ने बताया कि कई कट्ठा में लगे बंद गोभी एवं फूल गोभी तथा बैगन के पौधा को काटकर बर्बाद किया गया है। इस तरह के घटना से किसानों में मायूसी है। मौके पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष किशोर सिंह यादव एवं समिति सदस्य मंटू कुमार यादव ने असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए फसल बर्बादी की निंदा की। किसानों की सूचना पर पहुची कोटवा थाना के डायल 112 टीम के पदाधिकारी बैरिस्टर सिंह ने मामले की जांच की। इस मौके पर डायल 112 टीम के चालक मुकेश कुमार सिंह, महिला सिपाही काजल भारती मौजूद रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page