इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, इंजीनियर पति को छोड़ प्रेमी से की शादी,एक वर्ष बाद फंदे से लटककर प्रेमी संग की आत्महत्या

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, इंजीनियर पति को छोड़ प्रेमी से की शादी,एक वर्ष बाद फंदे से लटककर प्रेमी संग की आत्महत्या
Facebook WhatsApp


 हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के हरपुर राय गांव में रविवार की रात एक युवा दंपती की मौत का मामला सामने आया। दोनों के बीच करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम संबंध शुरू हुआ था। इसके बाद गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव की रहने वाली सोनी खातून ने अपने पहले पति को छोड़कर हरपुर राय गांव के परवेज आलम से निकाह कर लिया था। परवेज आलम इब्राहिम मियां का पुत्र था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनी खातून की पहली शादी एक इंजीनियर से हुई थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान परवेज आलम से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद दोनों ने अपनी सहमति से निकाह कर लिया। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले सोनी और परवेज अपने घर लौटे थे। परवेज के घर का माहौल और परिवार की आर्थिक स्थिति देखने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था। रविवार की शाम परवेज के परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में मच्छरगांवा स्थित एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान दंपती के बीच  विवाद हुआ।
इसके बाद दोनों की मौत की सूचना मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार को एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां नेशा खातून और परवेज के परिजनों ने आवेदन देकर दोनों के बीच विवाद के बाद आत्महत्या किए जाने की बात कही है। परिजनों ने अपने आवेदन में किसी अन्य व्यक्ति को घटना के लिए जिम्मेदार नहीं बताया है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page