सोनपुर मेला में आधुनिक कृषि और बागवानी की प्रदर्शनी बनी किसानों के आकर्षण का केंद्र

सोनपुर मेला में आधुनिक कृषि और बागवानी की प्रदर्शनी बनी किसानों के आकर्षण का केंद्र
Facebook WhatsApp

सारण। सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में कृषि विभाग एवं उद्यान निदेशालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी किसानों और कृषि में रुचि रखने वाले आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।इस प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बागवानी पद्धतियों और विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक खेती का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों और सब्जियों की खेती के लिए तैयार किए गए प्रदर्शन प्लॉट, क्यारियां, मल्चिंग तकनीक और सिंचाई की आधुनिक व्यवस्थाएं आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। इनके माध्यम से किसानों को कम संसाधनों में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने और वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य किसानों को केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उन्हें खेती की नई तकनीकों से परिचित कराना है। जिसे किसान अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि कर सकेंगे। मेले में पहुंच रहे किसान प्रदर्शनी का अवलोकन कर व्यावहारिक प्रशिक्षण और उपयोगी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page