संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर कचहरी चौक, पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता किसान नेता ध्रुव त्रिवेदी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ यादव ने किया।

वहीं वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के कारण आज देश का किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

खाद, बीज, डीजल, बिजली और कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी है।  बावजूद सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं  है। मुख्य वक्ता सत्येंद्र कुमार मिश्रा, अशोक पाठक, सुरेंद्र चौधरी, बंकिम चंद्र दत्त, उगम राम, विजय शंकर सिंह, रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा एवं विश्वनाथ यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि

संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के अधिकारों की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ता रहेगा।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की जायज मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती है तो संयुक्त किसान मोर्चा आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक रूप देगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page