रुपये मांगने पर विवाद, मारपीट में युवक का गला कटा, एक गिरफ्तार
रक्सौल। बकाया रुपये की मांग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना खेखरिया गांव की है।
घायल की पहचान वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. यादवलाल साह के पुत्र रमेश साह के रूप में हुई है। रमेश साह के अनुसार, वह बृजदेव साह से बकाया पैसा मांगने गया था। इसी दौरान बृजदेव के पुत्र सुधीर कुमार समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में रमेश साह के गर्दन पर गंभीर चोटे आई। नतीजतन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुधीर कुमार को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

