विकास के लिए जंगलराज के ब्रेक की नहीं बल्कि एनडीए के एक्सेलेरेटर की जरुरत: राधामोहन

विकास के लिए जंगलराज के ब्रेक की नहीं बल्कि एनडीए के एक्सेलेरेटर की जरुरत: राधामोहन
Facebook WhatsApp


-एनडीए के घोषणा पत्र का सांसद ने की सराहना
मोतिहारी। बिहार एनडीए द्वारा जारी संयुक्त घोषणा-पत्र एक जनकल्याणकारी घोषणा-पत्र है। यह घोषणा-पत्र बिहार के विकास की रफ्तार को अत्यधिक गति और नया आयाम देने वाला घोषणा-पत्र है। उक्त बातें सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। श्री सिंह ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार आजादी के बाद से अभी तक कि सबसे संवेदनशील, प्रगतिशील और न्याय के साथ विकास करने वाली सरकार है। यह सरकार बिहार के विकास की रफ्तार को अत्यधिक गति और नया आयाम देने वाली ऐसी सरकार है जो बिहार को विकसित राज्य बनाने को संकल्पित है।

एनडीए की नई सरकार में एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी व रोजगार के साथ हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना, बिहार स्पोर्ट्स सिटी व प्रमंडलों में खेलों के लिए श्सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना और हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण होगा। 100 एमएसएमई पार्क एवं 50 हजार से अधिक कुटीर उद्यम लगाये जायेंगे। डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना होगी। महिला रोजगार योजना से महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि और एक करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी साथ ही मिशन करोड़पति के माध्यम से महिला उद्यमी करोड़पति बनेंगी। पीएम किसान सम्मान निधि 6,000 मिल रही है, उन्हें अब कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत 3,000 अतिरिक्त दिए जाएंगे। सभी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी भी दी जायेगी। महागठबंधन की घोषणाओं पर प्रहार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव हर घर नौकरी देने की बात कह रहे हैं। बिहार में लगभग ढाई करोड़ परिवार हैं, यानी तेजस्वी जी ढाई करोड़ नौकरी देंगे। वो भी 20 महीने में, जिसमें लगभग 600 दिन होते हैं। अगर देखा जाए
तो हर दिन (शनिवार – रविवार को भी मिलाकर) 41,666 नई सरकारी नौकरियां देनी होंगी।
उन्होंने कहा कि सपनों के राजकुमार या तो कुछ चाट के ये पूरा ढकोसला पत्र बनाए हैं। वे राहुल गांधी की तरह अपने अन्दर के लॉजिक को मार दिया है। उन्होने कहा कि महागठबंधन का घोषणा पत्र खोखले दावे का पुलिंदा है। हमारा बिहार रफ्तार पकड़ चुका है, अब जंगलराज के ब्रेक की नहीं, एनडीए के एक्सेलेरेटर की जरुरत है। उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सरोज रंजन, जिलाध्यक्ष पवन राज, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पटेल उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page