सुगौली में महागठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

सुगौली में महागठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन
Facebook WhatsApp


-गठबंधन समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में उमड़ी भारी भीड़

सुगौली। नगर के विशुनपुरवा रोड स्थित सरगम सिनेमा हॉल कैंपस में शनिवार को जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चैधरी के पक्ष में महागठबंधन की ओर से एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीजूल हक ने किया, जबकि मंच संचालन अरविंद यादव ने किया। इस सम्मेलन की विशेषता यह रही कि वीआईपी पार्टी से मिले अधिकृत समर्थन के बाद रक्सौल जिला वीआईपी अध्यक्ष मनोज सहनी की अगुवाई में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन तिवारी ने कहा कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन मजबूती से मैदान में है और जनता का रुझान भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

बैठक में वीआईपी जिला अध्यक्ष अशोक साहनी, राजद नेता अरविंद यादव, पप्पू यादव, भूखल यादव, खुर्शीद आलम, पूर्व सरपंच रविंद्र साहनी, उपेंद्र साहनी, भाकपा नेता राधा मोहन सिंह, माकपा नेता राकेश झा, राजद नेता अखिलेश झा, देवधारी यादव, ताराचंद भगत, माकपा नेता धनंजयपुरी और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page