डूबने से युवक की मौत

डूबने से युवक की मौत
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीता पंचायत के मुंशी बाजार के रंजीता टोला वार्ड नम्बर 4 में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को निकाला।मृतक की पहचान इसी वार्ड के लालू पासवान के पुत्र अनीश कुमार17वर्ष के रूप में हुई है।

लालू पासवान ने बताया कि शौच करने नदी के किनारे गया था जहां पैर फिसलने से नदी में डूब गया। सूचना मिलते हीं सीओ अरविंद कुमार चौधरी घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा शव को पुलिस की सहयोग से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। सीओ ने बताया कि नियमानुसार सरकारी सहायता पीड़ित परिवार को दी जाएगी। शव मिलने पर घर मे कोहराम मच गया। मां ललिता देवी का रोरो कर बुरा हाल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page