ललन हत्या मामले मे एफआईआर दर्ज,मृतक की बेवफा पत्नी व आशिक सहित आठ नामजद
मुफ्सिल थाना के हाराज गाँव का था मृतक ललन सहनी
ससुराल मे उसकी हत्या कर 28 अक्टूबर को फेंक दिया गया था शव
मृतक के भाई ने कहा, भावज ने अपने आशिक गुड्डू के साथ मिलकर किया है हत्या
तुरकौलिया।ससुराल में रह रहे युवक ललन सहनी के मौत मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मृतक युवक के भाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हराज गांव के रमन साहनी के आवेदन पर करवाई हुई है। जिसमे मृतक युवक की बेवफा पत्नी रिंकू देवी, उसके आशिक गुड्डू सहनी, ससुर भोला सहनी, सास कांति देवी, उपेंद्र सहनी, गजेंद्र सहनी सहित आठ पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया है कि वर्ष 2016 में उसके भाई की शादी कवलपुर के रिंकू देवी के साथ हुई थी। पांच वर्ष तक वह अपने ससुराल अच्छे से रही। इस दौरान एक बेटा और एक बेटी भी हुए। इधर चार वर्षों से अपने पति और बच्चों के साथ ससुराल में रहने लगी। इसी बीच उसका अवैध संबंध पिपरिया के गुड्डू सहनी के साथ हो गया। गुड्डू घर आने जाने लगा। परिजन कुछ नही बोलते थे। उसका भाई परेशान रहने लगा था। गुड्डू और पत्नी के बीच चीत करने से मना करता था। कुछ समय से गुड्डू, रिंकु देवी और परिजन ललन को कांटा समझकर मारते पीटते थे। जान से भी मारने की धमकी देते थे।
28 अक्टूबर को दिन में वह अपने घर हराज आया। सारी बात बताया। फिर अपने ससुराल चला गया। उसी दिन उसके भाई की हत्या उक्त सभी आरोपियों ने मिलकर कर दिया। शव को घर के पीछे फेंक दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दिया। वह आया तो देखा कि भाई का शव घर के पीछे फेंका हुआ है। ससुराल वाले फरार है। इसकी सूचना पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है।

