विधानसभा चुनाव को लेकर लाइसेंसी हथियार को जमा करने का आदेश

विधानसभा चुनाव को लेकर लाइसेंसी हथियार को जमा करने का आदेश
Facebook WhatsApp


-एसपी ने सभी थाना को दिया है आदेश
रघुनाथपुर थाना मे आज जमा हुआ 18 हथियार
तुरकौलिया।विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कही से कोई अपराधी तत्व के क्षेत्र मे आने की सुचना मिलती है तो तुरंत उसे पकड़ने का आदेश एसपी ने दिया है। शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने के उदेश्य से एसपी स्वर्ण प्रभात ने लाइसेंसी हथियार को संबंधित थाना मे जमा कराने का आदेश दिया है। आदेश के मद्देनजर लाइसेंसी हथियारों को थाना मे जमा करने का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को रघुनाथपुर थाना मे 18 लाइसेंसी हथियार जमा कराया गया है। जबकि इस थाना क्षेत्र मे करीब 4 दर्जन लाइसेंसी हथियार है।

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि सभी अनुज्ञप्तिधारी शास्त्रोंधारको को हथियार जमा करने की सुचना दे दी गयी है। पुलिस लगातार क्षेत्र मे गश्ती मे लगी है। इस दौरान लक्ष्मीपुर ग़दरिया मे एसएसटी चेक पोस्ट बनाकर 24 घंटे जाँच किया जा रहा है। पुलिस की चौकसी देख लक्ष्मीपुर के रहने वाले प्रगतिशील किसान शम्भू सिंह ने बताया कि आपराधिक वारदात को रोकने वाला बहुत दिन बाद ऐसा एसपी जिले को मिला है। एसपी स्वर्ण प्रभात के रहते चुनाव मे गुंडेबाजी दूर दूर तक नहीं होने की प्रबल आशंका व्यक्त किये है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page