बिहार में डबल इंजन की सरकार के खिलाफ आक्रोश: अजय उपाध्याय

बिहार में डबल इंजन की सरकार के खिलाफ आक्रोश: अजय उपाध्याय
Facebook WhatsApp


-सरकार पर लगाये तानाशाही का आरोप
-राहुल-तेजस्वी की घोषणाओं को  पूरा करने का भरोसा दिलाया  
मोतिहारी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने कहा कि बिहार में सरकार तानाशाह की राह पर है, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। बिहार विधानसभा के चुनाव में डबल इंजन की सरकार के खिलाफ भारी विरोध है। बगहा से बक्सर तक की स्थिति यह है कि लोग वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुके है। आगामी 14 नवम्बर को सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा। बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी, सरकार बनते ही अपराध एवं भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लग जायेगा। उन्होने गत दिनो अमित शाह के द्वारा तारापुर विधानसभा के चुनावी भाषण रैली के  दौरान दिए गये बयान पर तंज कसा। कहा कि उन्होने लोगों से कहा कि आप सम्राट चैधरी को विजयी बनाकर भेजे, आने वाले दिनो में इन्हे और बड़ा पद दिया जायेगा। उनके इस बयान से साफ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुखौटा बनाकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ है,ऐसे में उनके बयान को लोग अब समझ गये है।  महागठबंधन की ओर से दुल्हा एवं सहबोलिया के नाम का खुलासा कर दिया गया है। वहीं दुसरी ओर भाजपा के लोग नीतीश कुमार के नाम पर वोट को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है। भाजपा की नीति रही है कि वह कभी हिन्दु-मुस्लिम, इंडिया-पाकिस्तान के साथ ही उंच, नीच के नाम पर वोट लेते रही है, जबकि कांग्रेस सहित महागठबंधन सबको साथ में लेकर चलने का संकल्प लेकर काम में विश्वास रखता है।

वे शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बिहार में बेरोगारी पर बोलते हुए कहा कि जब भी बेरोजगार नौजवान पटना में नौकरी-रोजगार  की मांग को प्रदर्शन करते है, तो  प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई जाती है। इस सरकार में किसान, मजदूर, महिलाओं के अधिकारों का हनन  हो रहा है। अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के लोग प्रदेश के विकास, उन्नति, शिक्षा स्वास्थ्य, रोजी-रोजगार के लिए मतदान का मूड बना लिये है। नतीजतन चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव के बयान, प्रत्येक घर के एक लोगों को नौकरी की घोषणा के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि सरकार बनते ही 20 दिनोें के अंदर एक अधिनियम एक्ट बनाया जायेगा, उसे लागू करना सरकार की जिम्मेदारी होगी। उक्त एक्ट के तहत 20 महीने के अंदर आईडेंटिफाई कराकर नौकरी से वंचित परिवार के लोगों को नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी।आगामी 6 नवम्बर को प्रियंका गांधी  गोविंदगंज विधानसभा में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी, जिसमें जिले भर के लोगों से भाग लेने की अपील की। इस अवसर कांग्रेस के ओसैदुर्रहमान खान, मुन्ना पांडेय मौजूद थे।    

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page