मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशुपालन निदेशालय के नए भवन का किया निरीक्षण, किसानों के प्रशिक्षण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशुपालन निदेशालय के नए भवन का किया निरीक्षण, किसानों के प्रशिक्षण पर दिया जोर
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार वेटनरी कॉलेज परिसर में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल समेत भवन के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर की चहारदीवारी को ऊँचा कराने का निर्देश दिया, जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। साथ ही उन्होंने पूरे परिसर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाए रखने पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हुआ है और यह किसानों एवं पशुपालकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में किसान आकर आधुनिक पशुपालन तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रशिक्षण ले सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें। निरीक्षण के समय संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page