अधिवक्ता पर हमले को लेकर अधिवक्ताओ ने जताई नाराजगी, 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग
मोतिहारी। कोर्ट जा रहे एक अधिवक्ता पर हमले की घटना सामने आई है। घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है तथा प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। संघ के महा सचिव जाने माने अधिवक्ता राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू दूबे ने पुलिस कप्तान से आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
कुणाल तिवारी नामक एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया गया नतीजन विधिक संघ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त फरमान जारी किया है। घटना पर विधिक संघ के अध्यक्ष शेषनारायण कुंअर, कन्हैया प्रसाद सिंह, शंभू शरण सिंह, सतीश देवकुलियार, संजीव सिंह, प्रेम रंजन पाण्डेय नरेंद्र देव, पंकज तिवारी ,प्रत्यूष सिंह एसके पंकज, दिनेश प्रसाद, अंकित कश्यप, गौरव कुमार सैकड़ो अधिवक्ताओं ने इस घटना की घोर निंदा की है।

