डीएम ने दिए कायाकल्प अभियान में तेजी लाने का निर्देश 

डीएम ने दिए कायाकल्प अभियान में तेजी लाने का निर्देश 
Facebook WhatsApp

.

-शिक्षा विभाग को 30 नवंबर तक कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश 

-छठव्रतियों के लिए प्रत्येक सुविधा बहाल करने के  आदेश 

मोतिहारी। जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रहे कायाकल्प अभियान के प्रगति की समीक्षा की एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। वही  सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

कायाकल्प अभियान की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को कार्यों में और गति लाने एवं निर्धारित अवधि में संपूर्ण कार्य संपन्न कराने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। समीक्षा में पाया गया कि आदापुर अरेराज और बंजरिया में टेक्निकल स्तर पर प्रस्ताव लंबित है, जबकि चकिया में कुछ प्रस्ताव एडमिनिस्ट्रेटिव स्वीकृति के लिए लंबित है।

नतीजतन जिलाधिकारी ने शीघ्र इसके निराकरण के निर्देश दिए।  अनुमंडल पदाधिकारी चकिया एवं रक्सौल सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी को जिले में चल रहे हैं कायाकल्प अभियान की सप्ताह में दो दिन खुद से समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मॉडल स्कूल के अलावें हर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में एक-एक विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने का निर्देश दिया।

सभी कस्तूरबा विद्यालय के कायाकल्प की जिम्मेदारी पूर्व की बैठकों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया था, समीक्षा में पाया गया कि तुरकौलिया, संग्रामपुर और कल्याणपुर में कार्य प्रारंभ हो गया है।

फलस्वरूप जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन का रंग रोगन के साथ ही विद्यालय में संचालित किचन और बाथरूम को प्रॉपर तरीके से ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं अतिरिक्त कमरा बनाने की आवश्यकता है तो वह कार्य भी करा दे। इसके लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया और सभी अनुमंडल पदाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। 

बैठक के दौरान भवनहीन विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन चिन्हित करने के कार्य की समीक्षा की गई। इसमें काफी प्रगति पाई गई। सभी अंचल अधिकारियों को चिन्हित कर लिए गए जमीन का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

वही जहां भी शेष कार्य बचे हुए हैं, उसे तुरंत चिन्हित कर लेने का निर्देश दिया। बैठक उपस्थित सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया  कि जहां भी जमीन चिन्हित कर ली गई है, उससे संबंधित विवरण उपलब्ध कराए गए गूगल शीट में अपलोड करें, ताकि वस्तु स्थिति का पता चल सके।

महापर्व छठ के अवसर पर छठ घाटों की तैयारी के संबंध में भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड एवं अनुमंडल अंतर्गत सभी बड़े घाट को चिन्हित कर लें। जरूरत के अनुसार छठ व्रतियों के सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग आदि कार्य करा लें।  इसमें जन सहयोग भी लिया जा सकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page