पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर राहुल गांधी का पलटवार,फिर दी खुली बहस की चुनौती

पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर राहुल गांधी का पलटवार,फिर दी खुली बहस की चुनौती
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी को लेकर एक बार फिर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आमने-सामने की सार्वजनिक बहस की चुनौती को दोहराते हुए कहा कि पीएम मोदी को उनके साथ देश-विरोधी और विदेशी ताकतों के इशारों पर काम करने वाले मुद्दों पर खुली बहस करनी चाहिए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा, डियर @CRPF आपके चेहरों से सब कुछ साफ पता चल रहा था, आपने प्रधानमंत्री के झूठ पर यकीन नहीं किया। उन्होंने हमें नक्सली कहा।

अपनी चुनौती को फिर से सामने रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, मेरी चुनौती कायम है। वे मेरे साथ इस बात पर बहस करें कि कौन देश-विरोधी है और कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है। कभी भी, कहीं भी।

राहुल ने दावा किया कि मेरी गारंटी है, इस बहस के बाद, प्रधानमंत्री में फिर कभी किसी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं बचेगी।राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान के बाद निशाना साधा है। रविवार को पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीवाली मनाते हुए नक्सलवाद को लेकर चेतावनी दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा था कि भले ही जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का लगभग सफाया कर दिया गया है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

पीएम ने कहा था कि दिमागी नक्सलियों ने कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के भीतर अपनी घुसपैठ बना ली है।उन्होंने चेतावनी दी थी कि ये तत्व देश के लोगों को संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page