अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह का खुलासा,मास्टरमाइंड गफ्फार गिरफ्तार

अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह का खुलासा,मास्टरमाइंड गफ्फार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मधुबन। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से यूपी पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरैया गांव निवासी गफ्फार मियां के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह गरीब और लाचार परिवारों की लड़कियों को नौकरी और अच्छे काम का झांसा देकर उन्हें देह व्यापार तथा आर्केस्ट्रा चलाने वाले आपराधिक गिरोहों के हाथों बेच देता था।इस गिरोह में गफ्फार मियां के साथ ही उसकी पत्नी बिंदिया भी सहयोगी थी। दोनों पति-पत्नी मिलकर भोले-भाले ग्रामीण परिवारों की लड़कियों को झांसा देकर फंसाते थे और फिर उन्हे दूसरे राज्यों के दलालों को सौंप देते थे।

इस संगठित गिरोह का खुलासा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाने की पुलिस जब गफ्फार की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में छापेमारी करने पहुंची।दरअसल गफ्फार ने उत्तर प्रदेश की एक लड़की को गड़हिया थाना क्षेत्र के टलवा गड़हिया निवासी अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून के माध्यम से मात्र पांच हजार रुपये में खरीदकर आगे बेच दिया था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है,कि इस अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यो में सक्रिय है,जो लड़कियों को बहलाकर देह व्यापार में धकेलने का काम कर रहे थे।

इसके पूर्व पुलिस ने इसी मामले में पश्चिम बंगाल के रहने वाले शिवा मंडल को भी गिरफ्तार किया है।उत्तर प्रदेश के अहिरौला थाने के अवर निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी की शिकार अन्य युवतियों को भी जल्द ही मुक्त कराया जाएगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page