भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की बैठक आयोजित
कोटवा। ‘भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सोमवार को कोटवा प्रखंड के कररिया पंच मंदिर के पास, शालीग्राम मठ के प्रांगण में संगठन की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संरक्षक मणिकांत पांडेय ने किया। बैठक में संगठन के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘संगठन चला गाँव की ओर’ के तहत ज़मीनी स्तर पर संगठन के विस्तार, स्थानीय जन-समस्याओं के निवारण और आगामी सामाजिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
श्री मणिकांत पांडेय ने कहा कि “हमारा यह अभियान सिर्फ कागजों या कमरों तक सीमित नहीं है, बल्कि हम खुद हर गाँव-गाँव जाकर ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें प्रशासनिक स्तर पर उठाकर उनका समाधान करवाना है।
बैठक में जिला महासचिव अंकेश ठाकुर, युवा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव डॉ. नितेश कुमार, जिला संगठन विस्तारक मुकेश कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी अंकित सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

