दो किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी। छौड़ांदानों थाना क्षेत्र के धरहरी गांव के नजदीक पुलिस और एसएसबी की टीम ने एक ई रिक्शा सवार तीन तस्करों को 2 किलोग्राम से अधिक अफीम जैसा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर में छौड़ादानों थाना क्षेत्र के जीतपुर का विपिन कुमार , मसहरी गांव का फिरोज अहमद और बारा जिला नेपाल पकड़िया का दिलीप कुमार शामिल है। इस संबंध में बताया गया है कि सीमा सुरक्षा बल की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया कि कुछ तस्कर मादक पदार्थ की खेप लेकर नेपाल से भारत की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के साथी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने एसएसबी से तालमेल बिठाते हुए ई रिक्शा सहित तीन तस्करों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया अफीम जैसा मादक पदार्थ का वजन 2.05 ग्राम बताया जा रहा है। हैप्पी मैरिज टीम में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद छाना नाना थाना अध्यक्ष राजीव कुमार शहीद कल्याण पुलिस पदाधिकारी सब के पदाधिकारी और सुरक्षा बल शामिल थे।

