कोटवा के गैरा में हुए चोरी की घटना का सफल उद्धभेदन, दो गिरफ्तार
कोटवा। थाना क्षेत्र के बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के गैरा गांव में चोरी की घटना लगातार हो रही है। इस बीच शुक्रवार को हुए चोरी की घटना का कोटवा थाना पुलिस ने सफल उद्धभेदन करते हुए चोरी के आभूषण सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बताते है कि 6 नवंबर 2026 को गैरा गांव निवासी ममता देवी पति दिनेश साह ने थाना में आवेदन देकर घर से गहना की चोरी की आवेदन दी , आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अनुसंधान में एक बालक को निरुद्ध किया गया ,बालक से पूछताछ में चोरी करने एवं चोरी के सामान 500 रूपये में स्वर्णकार के दुकान पर बेचने की जानकारी दी गई। उसके निशानदही पर सोनार के दुकान पर छपेमारी कर तीन जोड़ी चांदी का पायल ,दो सोने के नाक की नथिया बरामद कर सोनार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार स्वर्णकार सतीश कुमार पिता रविंद्र शाह ग्राम शंकर सरैया थाना तुरकौलिया जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है । वही चोरों की पहचान सरताज अंसारी पिता तवरेज अंसारी ग्राम गैरा थाना कोटवा के रूप में हुई । इस बाबत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

