रामगढ़वा के आमोदेई में जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर हुई मारपीट

रामगढ़वा के आमोदेई में जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर हुई मारपीट
Facebook WhatsApp

– एक दर्जन से ज्यादा घायल, 10 गिरफ्तार 

रक्सौल।  रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव स्थित शोभा टोला में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से हाफिज अंसारी और दूसरे पक्ष से गुल मोहम्मद अंसारी के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे दोनों तरफ से हुई मारपीट में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से कुल दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव मौआर ने बताया कि आमोदेई के शोभा टोला में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हाफिज अंसारी और गुल मोहम्मद अंसारी के पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए एक पक्ष से 7 और दूसरे पक्ष से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा एहतियात के तौर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ख़बर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के ओर से आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page