बेसहारा महिलाओं के साथ अधिकारियों ने मनाई दीपावली

बेसहारा महिलाओं के साथ अधिकारियों ने मनाई दीपावली
Facebook WhatsApp

रक्सौल। दीपावली के पावन अवसर पर रक्सौल के माहेर ममता निवास में मानवता और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी नागमनी वर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद और रक्सौल थाना इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने अपने परिवार के साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त बेसहारा महिलाओं के साथ दीपावली मनाई।

इस अवसर पर सभी महिलाओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं।  उन्हें उपहार स्वरूप  बिछावन भेंट की गई तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। अपने परिवार से दूर रह रही इन महिलाओं के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ झलक रही थी।

अधिकारियों ने कहा कि दीपावली सिर्फ अपने घर में दीये जलाने का पर्व नहीं, बल्कि उन जिंदगियों में रोशनी भरने का पर्व है, जो सहारे की मोहताज हैं। माहेर ममता निवास के परियोजना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार एवं माहेर परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आरती कर स्वागत किया।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page