पंचायत सरकार भवन निर्माण हटाने के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
सुगौली। प्रखंड के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत में सरकार पंचायत भवन निर्माण छपरा बहास से हटाकर रामपुर में शिलान्यास करने के खिलाफ में छपरा बहास पंचायत भवन परिसर में पूर्व मुखिया एजाजुल हक के अध्यक्षता में भारी संख्या में ग्रामीणों की बैठक हुई और लोगो ने स्थानीय प्रशासन व मुखिया के विरोध में नारेबाजी की।
समाजसेवी ईश्वर प्रसाद ने कहा कि एक सोंची समझी साजिश के तहत छपरा बहास से हटाकर दूसरे जगह पंचायत भवन बनवाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। जबकि वर्ष 2023 में छपरा बहास में मुखिया के द्वारा शिलान्यास किया गया। लेकिन 1 नवंबर 2025 को पंचायत सरकार भवन का दूसरे जगह शिलान्यास कर दिया गया। जबकि यहां दो एकड़ जमीन खाली है। इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
मौके पर पूर्व मुखिया एजाजुल हक, मुखिया प्रतिनिधि अनिरुद्ध सिंह ने भी इसे साजिश का परिणाम बताया है। छपरा बहास में करीब 4500 सौ मतदाता है और करीब 15 हजार की आबादी है। छपरा बहास में बैंक, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, उच्चतर माध्यमिक स्कूल सहित कई संस्था है।
पंचायत के कई गांव के लोग भी दूसरे जगह शिलान्यास करने से नाराज है। चेतावनी दिया कि जब तक इसका समाधान नही हो जाता तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। मौके पर पूर्व मुखिया अजीजुल हक, पंसस छोटन यादव, ईश्वर प्रसाद, सुरेश ठाकुर, नन्द किशोर प्रसाद, बिनोद प्रसाद,संतोष कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

