सरकारी कर्मियों को विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी छुट्टी:डीएम
मोतिहारी। बिहार विधानसभा में निर्वाचन के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों का द्वितीय नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाना है। नियुक्ति पत्र के तामिला हेतु सभी कार्यालय/विद्यालय में पदाधिकारी/कर्मियों/शिक्षको व प्रधानाध्यापको की उपस्थिति अनिवार्य है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने निदेशित किया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मी निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक अपने मूल स्थान में उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति में जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

